Banka News: दलालों के चंगुल से प्रसूता को छुड़ाकर सिविल सर्जन ने बचाई दो जिंदगियां
बांका, जुलाई 18 -- Banka News: बांका, जीतेन्द्र कुमार झा। बांका में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की एक मानवीय पहल पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई। जब एक गंभीर अवस्था की गर्भवती महिला कथित दलालों के बहकावे में आकर निजी नर्सिंग होम पहुंच गई, तब सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने स्वयं हस्तक्षेप करते हुए उसे वहां से वापस सदर अस्पताल लाया और अपनी निगरानी में चिकित्सकों की टीम से सुरक्षित सामान्य प्रसव कराया। मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, फुल्लीडुमर प्रखंड के बंधुति गांव निवासी पवन ठाकुर अपनी पत्नी गायत्री देवी को प्रसव पीड़ा होने पर पहले फुल्लीडुमर अस्पताल ले गए। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखकर उन्हें सदर अस्पताल, बांका रेफर किया गया।
महिला की स्थिति सदर अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.