बांका, अक्टूबर 28 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। त्योहार आए नहीं कि बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है और इसी के साथ मिलावट का खतरा भी सिर उठाने लगता है। दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों में मिलावट की आशंका आम लोगों की चिंता बढ़ा रही है। हर साल मिलावट के मामले सामने आते हैं, छापेमारी होती है और कुछ लोग पकड़े भी जाते हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि, आखिर इन कार्रवाइयों का अंतिम परिणाम क्या होता है? यदि दोषियों को समय पर सजा नहीं मिलती और मिलावट पर प्रभावी रोक नहीं लगती, तो कार्रवाई का डर कैसे पैदा होगा? जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती अब जरूरी है। मिलवट का खतरा केवल मिठाइयों तक सीमित नहीं है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले दूध, घी, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता भी जांच के दायरे में होनी चाहिए। उपभोक्ता पै...