बांका, जुलाई 25 -- Banka News: धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। धोरैया-पंजवारा स्टेट हाईवे-84 पर अहीरो और लक्ष्मनिया पुल के बीच शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

ग्रामीणों का आक्रोश घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अहीरो गांव के समीप बांस-बल्ला लगाकर करीब आधा घंटा के लिए सड़क जाम कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर जाम हटाया गया। मृतक की पहचान अहीरो गांव निवासी गुलाम अंसारी के 11 वर्षीय पुत्र सिद्धीक अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सिद्धीक खेत की ओर जा रहा था और सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान धोरैया से पंजवारा की ओर जा रही काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गया।

पुलिस की...