बांका, नवम्बर 4 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के इनारावरण के पास मंगलवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, ईलाज के दौरान 9 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। धक्का मारने के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। मृतक आनंदपुर थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव निवासी दिनेश दास का पुत्र अविनाश कुमार (9) बताया गया है। जानकारी के अनुसार, दिनेश दास अपने पुत्र अविनाश के साथ बाईक से देवघर जा रहा था। इनारावरण के पास सड़क किनारे स्थित एक दुकान के समीप दोनों रुककर सामान ले रहे थे। इसी दौरान कटोरिया की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने दोनों को धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी ह...