बांका, अगस्त 9 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। सावन के महीने में बारिश के बीच तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने जिलेवासियों की चिंता बढ़ा दी है।रविवार को सुबह से ही मौसम में उमस बनी रही। जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि आर्द्रता 78 प्रतिशत तक पहुंच गई। इधर बारिश, धूप और उमस के बीच मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या के साथ स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। मौसम मे हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव के कारण जिले के अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में सर्दी-खांसी, बुखार, गले में दर्द और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। कई मरीजों में सीने...