Banka News: तेज गर्जना के बीच अचेत हुआ आठ वर्षीय किशोर, मौत
बांका, जुलाई 1 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। ओढ़नी ओपी क्षेत्र के जुगलीरायकुरा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना में आठ वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक गांव के फिरोज अंसारी का छोटा पुत्र जिशान अंसारी (8) बताया गया है। जानकारी के अनुसार जिशान बुधवार को घर के बगल में अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।
दुखद घटना इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच तेज गर्जना के साथ आसपास वज्रपात हुआ। तेज धमाके की आवाज के बीच जिशान अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके गिरते ही साथ खेल रहे बच्चे घबरा गए और शोर मचाते हुए परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन उसे ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर बिनोद कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार में कोहराम मौत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.