बांका, सितम्बर 3 -- Banka News: चान्दन ( बांका ) निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से जहां धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं दूसरी ओर दर्जनों गांवों की कच्ची सड़कों पर जलजमाव होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश को धान की फसल के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है। खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचने से किसानों को सिंचाई की चिंता से राहत मिली है और धान की फसल में हरियाली लौट आई है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। प्रखंड के कई गांवों को जोड़ने वाली कच्ची सड़कों पर पानी जमा हो जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Banka News: बारिश से पानी पानी हुआ शहर व गांव खासकर ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, मरीजों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का स...