बांका, अगस्त 6 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी नगर पंचायत में पिछले तीन दिनों से जारी हड़ताल का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होने से नगर के विभिन्न इलाकों में कचरे का अंबार लग गया है। सावन माह में भागलपुर से बाबा बासुकीनाथ धाम जाने वाले हजारों कांवरियों की आवाजाही के बीच यह स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। नगर के मारवाड़ी टोला, डैम रोड, दुमका रोड, पाठक टोला, पंडा टोला सहित मुख्य सड़क एवं कांवर पथ के किनारे जगह-जगह कचरा जमा है। कई दिनों से कचरा उठाव बंद रहने के कारण बाजार और प्रमुख मार्गों पर दुर्गंध फैलने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ सकती है। सावन मेले के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में गुजरने वाले श्र...