बांका, सितम्बर 6 -- Banka News: बांका निज संवाददाता। बांका शहर के विजयनगर मोहल्ले में तीन थानों की मौजूदगी के बावजूद स्मैक का कारोबार फल-फूल रहा था। शुक्रवार देर रात गश्ती के दौरान टाउन थाना पुलिस ने स्मैक की बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान विजयनगर निवासी प्रदीप कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर की तलाशी ली, जहां से स्मैक की नौ पुड़िया बरामद की गई। वहीं अंचलाधिकारी प्रत्यूष कुमार की मौजूदगी में युवक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से भी स्मैक की दो पुड़िया बरामद हुई। इस तरह पुलिस ने कुल 11 पुड़िया स्मैक जब्त की, जिसका वजन 3.40 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा स्मैक बिक्री से प्राप्त 6990 रुपये नकद भी पुलिस ने बरामद किए हैं। खास बात यह है कि जिस जगह से स्मैक की पुड़िया बराम...