Banka News: तिलडीहा दुर्गा मंदिर में दशहरा की तैयारी को ले बांका और मुंगेर जिले की संयुक्त बैठक आयोजित
बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर तिलडीहा में दशहरा पर्व को ले प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है। बांका एसडीएम राजकुमार एवं मुंगेर जिले के तारापुर एसडीओ महेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में विधि-व्यवस्था को ले शनिवार को संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में बांका एसडीपीओ अमर विश्वास के अलावा तारापुर अनुमंडल के वरीय पदाधिकारी सहित दोनों प्रखंडों के बीडीओ एवं थानाध्यक्ष मुख्य रूप से मौजूद रहे। क्षेत्र के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर तिलडीहा में बांका एवं मुंगेर जिले क्षेत्र में मेला लगता है। 1605 में स्थापित तिलडीहा मंदिर में शारदीय नवरात्र में बिहार, बंगाल, झारखंड सहित अन्य प्रांतों के हजारों व लाखों श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.