बांका, अक्टूबर 21 -- तिलडीहा मंदिर के विकास और सुविधाओं पर जोर Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। बांका जिले के पर्यटन स्थल सह प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर तिलडीहा का चहुंमुखी विकास होगा। श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उक्त बातें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तिलडीहा मंदिर में मंगलवार को पूजा अर्चना करने के बाद कार्यकर्ताओं के सामने यह बात कही। तिलडीहा दुर्गा मंदिर में बंग्ला रीति-रिवाजों के अनुसार साबा 400 वर्षों से मां दुर्गे की पूजा अर्चना हो रही है। मुख्यमंत्री जी का विधानसभा क्षेत्र नजदीक तारापुर के समीप तिलडीहा वाली मैया का दरबार है। 1603 में स्थापित दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर बिहार के अलावा बंगाल, झारखंड, नेपाल सहित अन्य जगहों से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना को उमड़ पड़ती है तिलडीहा म...