बांका, अगस्त 17 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 बनियाचक मोहल्ले में रविवार को नया पोखर में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनियाचक मोहल्ले हेमंत ठाकुर रविवार को अपने खेत में धान रोपाई कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पोखर में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातमदुखद घटना दोپहर में उनका पुत्र शिवम कुमार (14) उनके लिए खाना लेकर खेत में गया। पिता ने बताया कि दोनों ने खाना खाया तथा शिवम हाथ धोने शिव मंदिर के पास नया पोखर में चला गया। हाथ धोने के क्रम में उसका पैर फिसल गया तथा वह तालाब में डूब गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस बात की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग भी वहां पहुंच गए तथा तालाब में उसे ढूंढ...