बांका, अक्टूबर 12 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को जिलेभर के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। वहीं भक्तों ने मां के चरणों में पुष्प, अक्षत, फल और मिठाइयां अर्पित कर तप, संयम, ज्ञान और विद्या की प्राप्ति के साथ सुख-समृद्धि की कामना की। जबकि मंदिर परिसर मां के जयकारों से भक्तिमय बना रहा।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी।हजारों वर्षों तक कठिन साधना करने के कारण उन्हें तप और त्याग की देवी माना जाता है।उनके एक हाथ में जपमाला और दूसरे हाथ में कमंडल सुशोभित है। मान्यता है कि, मा...