Banka News: डेम में डूबने से महिला की मौत
बांका, अक्टूबर 6 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्यगिरि डैम में सोमवार को एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। मृतका की पहचान मधुवन गांव निवासी अशोक झा की 58 वर्षीय पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है।
शव की पहचान मृतका के पुत्र रितेश झा ने खेसर थाना पहुंचकर शव की पहचान की। जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर मध्यगिरि डैम की ओर मवेशी चराने गए स्थानीय लोगों ने डैम किनारे एक महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस का कार्य सूचना मिलते ही खेसर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। उस समय महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार, महिला की मौत डैम के पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.