बांका, नवम्बर 22 -- डीजे सेट में करंट से युवक की मौत Banka News: बौंसी। निज संवाददाता। भागलपुर जिले के सनहौला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात डीजे सेट में करंट प्रवाहित होने से बौंसी प्रखंड के नयागांव निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के विष्णु मंडल के 25 वर्षीय पुत्र बैजू मंडल के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने की संभावना जताई गई। परिजनों के अनुसार, बैजू मंडल डीजे में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह एक शादी समारोह में डीजे बजाने के लिए सनहौला गया था। इसी दौरान अचानक डीजे सेट में करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सको...