Banka News: डीएम अंकल, रोड बनाओ... कीचड़ भरी राह से स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल
बांका, अगस्त 26 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। हाथ में जूते और कंधे पर बस्ता लेकर कीचड़ से भरी पगडंडी पर स्कूल जाते ये बच्चे अपनी मजबूरी की तस्वीर बयां कर रहे हैं। प्रस्तुत तस्वीर बांका प्रखंड के जमुआ पंचायत अंतर्गत चुटिया गांव स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय चुटिया तक पहुंचने वाली सड़क की है। जो सावन में हुई बारिश के बाद बच्चों के लिए मुसीबत बन गई है। कच्ची और फिसलन भरी सड़क पर हर कदम संभलकर रखना पड़ता है। जरा सी चूक हुई तो बच्चे कीचड़ में गिर सकते हैं और कपड़े के साथ किताब-कॉपियां भी खराब होने का डर भी बना रहता है। बारिश के दिनों में विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों की परेशानी और बढ़ जाती है। सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि कई बच्चे स्कूल पहुंचने से पहले ही अपने जूते उतारकर हाथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.