बांका, अक्टूबर 21 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। रबी फसलों की बुआई की तैयारी के बीच डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) की किल्लत किसानों की चिंता बढ़ा रही है। ऐसे में इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) का ट्रिपल सुपर फॉस्फेट (टीएसपी) और अमोनियम सल्फेट किसानों के लिए वैकल्पिक उर्वरक के रूप में उपयोगी साबित हो सकते हैं। टीएसपी से फसल को फास्फोरस के साथ कैल्शियम मिलता है, जबकि अमोनियम सल्फेट नाइट्रोजन और सल्फर की जरूरत पूरी करने में मदद करता है। खासकर आलू और सरसों की खेती में इन पोषक तत्वों का संतुलित उपयोग फसल की गुणवत्ता और उत्पादन सुधारने में सहायक हो सकता है। बांका के बिस्कोमान केंद्र से उपलब्ध कराई गई कीमत संबंधी जानकारी के अनुसार, आईपीएल टीएसपी की एक बोरी की कीमत 1300 रुपये और डीएपी की 1350 रुपये बताई गई है। गौरतलब है कि, टीएसपी में सामान्यत...