बांका, अगस्त 8 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। मिर्जापुर-किरणपुर मुख्य पथ पर कमरडीह मोड़ समीप रफ्तार की कहर में शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल युवक की पहचान किरणपुर गांव निवासी गोपाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह निजी कार्य से शंभूगंज बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मोहनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क किनारे खेत में जा गिरा और घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवक जख्मी

हिंदी हिन्दुस...