बांका, जुलाई 16 -- Banka News: बाराहाट। थाना क्षेत्र के बिषहर गांव के समीप भेड़ा मोड-पंजवारा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों का आक्रोश और स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर लवोखर की ओर से तेज गति और लापरवाही से बाराहाट की तरफ आ रहा था। इसी दौरान रतनपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह उम 60साइकिल से बाराहाट बाजार जा रहे थे।पीछे से आए बेकाबू ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि ट्रैक्टर का कोई पहिया घायल के ऊपर नहीं चढ़ा और उसी समय पीछे से कोई अ...