बांका, जुलाई 28 -- Banka News: धोरैया(बांका)संवाद सूत्र सन्हौला जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर धनकुंड चौक और धनकुंड थाना के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया।घटना में रजौन थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी रिंकी देवी,खुशबू देवी और दीपक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उधर घटना की सूचना पर डायल 112 टीम ने जख्मियों को इलाज के लिए सीएचसी धोरैया पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने तीनों जख्मियों का प्राथमिक उपचार किया।प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर रूप से जख्मी दीपक कुमार और खुशबू देवी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक के साथ रिंकु, खुशबू एक बाइक पर सवार होकर सन्हौला स्थित चिकित्सक के क्लिनिक जा रहे थे।इसी दौरान धनकुंड चौक...