बांका, नवम्बर 3 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर रविवार की शाम में गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की घटना के बाद सोमवार को टेक्निकल टीम ने थानाध्यक्ष एवं पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। एसडीपीओ अमर विश्वास एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार के साथ टीम के मनीष कुमार एवं अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया तथा कई साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में घायल अशोक सिंह के फर्द बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मालूम हो कि रविवार की देर शाम में तेतरिया मोड़ पर एक डिजिटल स्टूडियो के मालिक पर अज्ञात बदमाश ने फायरिंग कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : तेतरिया मोड़ पर गोलीबारी की घटन...