Banka News: झमाझम हुई बारिश से किसान हुए गदगद, धान रोपाई के कार्य में आएगी तेजी
बांका, जुलाई 20 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा एवं इसके आस-पास के क्षेत्र में सोमवार अहले सुबह से मानसूनी बारिश ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ लिया है। झमाझम बारिश से किसान गदगद हो गए है। बारिश का सिलसिला पूरे दिन रुक-रुक-कर आसमान से झमाझम बरसती रही। बारिश के बाद किसान अब धान रोपने के कार्य में युद्धस्तर पर जुट जाएंगे।बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। पंजवारा एवं इसके आस-पास के इलाके में झमाझम बारिश होने से आम लोगों के साथ-साथ किसानों को राहत मिली है।क्षेत्र में जमकर बारिश नहीं होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा था,और किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही थी। यह भी पढ़ें- Banka News: रिमझिम बारिश से खेतों में लौटी जान, किसानों के चेहरों पर खिली उम्मीद की मुस्कान बारिश के कारण उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.