Banka News: झपटमारों ने महिला से छीने 20 हजार रुपए
बांका, जुलाई 9 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के खेमीचक गांव के समीप बुधवार को बैंक से रूपए निकाल कर घर जा रही महिला से झपटमारों ने रूपए छीन लिया। पीड़ित महिला खेमीचक गांव के आनंदी दास की पत्नी कवित्री देवी ने बताया कि वह खेमीचक स्थित यूको बैंक कौशलपुर शाखा से रुपए निकालने गईं थीं। बैंक से उन्होंने 20 हजार रुपए निकाले तथा अपने घर जाने लगीं। इस बीच दो युवक उनके पास आए तथा अपने पास रखे एक लाख रुपए बैंक में जमा करने की बात कहने लगे। उन्होंने रूपए जमा करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों युवक उन्हें जबरन सड़क किनारे लेकर चले गए तथा कागज में लिपटे गड्डी उनके हाथ में रख कर उनके पास से रूपए का थैला छीन लिया। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया लेकिन तब तक दोनों बाइक पर बैठ कर अमरपुर बाजार की ओर भाग निकले। महिला ने घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.