बांका, जुलाई 14 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत सुप्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर एवं बासुकीनाथ धाम जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति सावन महीने में भी नहीं सुधरी। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से बासुकीनाथ धाम जाने वाले शिवभक्तों को काफी परेशानी होगी। अमरपुर के इंग्लिश मोड़ से पुनसिया जाने वाली सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मालूम हो कि पवित्र सावन महीने में ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर में जिले के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी गंगा से जल भर कर शाहकुंड, चिरैया, डुमरिया, पवई, अमरपुर होते हुए भगवान शिव को जल अर्पित करने आते हैं। यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद शुरू होगा बंगला सावन, कांवरिया पथ की तैयारियां चुनौती वहीं देश के विभि...