Banka News: जीविका कार्यालय में विदाई सह स्वागत समारोह, नए बीपीएम ने संभाला पदभार
बांका, जुलाई 28 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड स्थित जीविका कार्यालय में सोमवार को विदाई-सह-स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) अंजलि श्रेया को उनके कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वहीं, नवपदस्थापित प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारी संभाली।समारोह में जीविका परिवार के अधिकारियों एवं कर्मियों ने अंजलि श्रेया के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, महिला आजीविका संवर्धन तथा विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय कार्य हुए। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.