Banka News: जिले में 6 लाख की राशि से बनेगा आधुनिक प्याज स्टोरेज हाउस
बांका, अगस्त 28 -- Banka News: बांका। निज प्रतिनिधि। प्रदेश में प्याज के पर्याप्त भंडार की व्यवस्था नहीं रहने से अक्सर प्याज के दाम आसमान छूने लगते हैं। किसान अच्छी पैदावार लेने के बाद प्याज के भंडारण को लेकर चिंतित रहते हैं। उचित भंडारण की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार प्याज खराब हो जाते हैं या किसानों को मजबूरी में कम कीमत पर अपनी उपज बेचनी पड़ती है। जिसको देखते हुए सरकार ने इस साल राज्य के 28 जिलों में प्याज का स्टॉक करने का फैसला लिया है। जिसमें बांका जिला भी शामिल है। यहां किसानों को प्याज की खेती के साथ उसके सुरक्षित भंडारण की सुविधा देने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के डीपीआर के तहत जिले को प्याज भंडारण योजना से जोड़ा गया है। योजना का उद्देश्य प्याज की उच्च उत्पादकता को बढ़ावा देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.