Banka News: जिले में श्रम विभाग के धावादल ने चलाया छापेमारी अभियान
बांका, जुलाई 23 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए बुधवार को डीएम द्वारा गठित धावादल ने चार प्रखंडों में छापेमारी अभियान चलाया। इसके लिए धावादल की दो टीमें बनाई गई थी। पहली टीम में बांका सदर के श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी रंजन कुमार सिन्हा, बौंसी के श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी कुमार गौरव, बाराहाट के श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी टुनटुन कुमार, रजौन के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार एवं धोरैया के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमन प्रकाश शामिल थी। इस टीम ने बांका शहर के वन क्वालिटी गैरेज में छापेमारी कर वहां बाल मजदूरी कर रहे एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। जिसे बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया। जबकि दूसरी टीम में शामिल बेलहर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिवाकर कुमार, अमरपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राहुल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.