बांका, अगस्त 23 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। जिले के किसानों के लिए खेती का स्वरूप बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। अब जिले के किसान सर्फि धान और गेहूं की पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि व्यावसायिक खेती की दिशा में भी कदम बढ़ाएंगे।

क्लस्टर आधारित खेती उद्यान विभाग ने जिले में पहली बार बीज मसाला योजना के तहत धनिया और मेथी की क्लस्टर आधारित खेती शुरू करने का फैसला लिया है। योजना के तहत कुल 50 हेक्टेयर क्षेत्र में मसाला फसलों की खेती कराई जाएगी। इसमें 25 हेक्टेयर में धनिया और 25 हेक्टेयर भूमि में मेथी की खेती होगी। विभाग का मानना है कि कम लागत और बेहतर बाजार मूल्य वाली इन फसलों से किसानों की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि खेती व्यक्तिगत स्तर पर नहीं, बल्कि क्लस्टर यानी किसानों का समूह बन...