Banka News: जिले में पंचायत परिसीमन के लिए जियो टैगिंग को दिया जा रहा फाइनल टच
बांका, सितम्बर 25 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। फिलवक्त, इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि नए परिसीमन होने के बाद ही पंचायत चुनाव की घोषणा होगी। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के 4533 गणना ब्लॉक यानी ईबी (इन्यूमरेशन ब्लॉक) की जियो टैगिंग (जियो लोकेशन मैपिंग) और डिजिटल मैपिंग की प्रक्रिया को फाइनल टच दिया जा रहा है।
जियो टैगिंग की प्रक्रिया जिले के सभी प्रखंड में जियो टैगिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अबतक यहां 4526 इन्यूमरेशन ब्लॉक की जियो टैगिंग की जा चुकी है।अब महज 7 इन्यूमरेशन ब्लॉक ही बचे हैं। जल्द ही इसके भी जियो टैगिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग और पंचायती राज विभाग के निर्देश पर यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.