बांका, अक्टूबर 30 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। त्योहारों में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर जिले की निगरानी व्यवस्था खुद सवालों के घेरे में है। ऐसे में मिलावट पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी संभालने वाले विभाग के पास न अपनी जांच प्रयोगशाला है और न ही जिले में स्थायी फूड इंस्पेक्टर की व्यवस्था। ऐसे में खाद्य पदार्थों के नमूने की जांच से लेकर दुकानों की निगरानी तक के लिए पड़ोसी जिले भागलपुर पर निर्भरता बनी हुई है। साथ ही सवाल यह भी है कि, जब जांच की बुनियादी व्यवस्था ही दुरुस्त नहीं है, तो मिलावटखोरों पर प्रभावी कार्रवाई कैसे होगी? वहीं जिले में फूड इंस्पेक्टर का पद रिक्त रहने के कारण भागलपुर के अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है। इससे नियमित निरीक्षण, नमूना संग्रह और खाद्य सुरक्षा मानको...