Banka News: जिले में कमजोर मानसून ने अवरूद्ध किया धनरोपनी का रास्ता
बांका, अगस्त 5 -- Banka News: बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में इस साल दस्तक देने के बाद से ही मानसून की स्थिति अच्छी नहीं रही। यहां कमजोर मानसून ने धनरोपनी का रास्ता अवरूद्ध कर रखा है। जिससे जिले में अभी महज 37 प्रतिशत ही धनरोपनी हो सकी है। जिसकी वजह बरसात के दो माह (जून व जुलाई) बीत जाने के बाद भी सामान्य से कम बारिश होना है। अब तक यहां दो माह के सामान्य वर्षापात 468 मिलीमीटर की तुलना में महज 185 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। जो सामान्य वर्षापात का महज 40 प्रतिशत हुई है। ऐसे में यहां सामान्य से 60 प्रतिशत बारिश कम हुई है। यहां जून में 65 तो जुलाई में 57 प्रतिशत बारिश कम हुई है। जबकि बीते साल 2025 के दो माह में 468 की तुलना में 428 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं, यहां पिछले तीन साल की तुलना में इस बार जुलाई माह में सबसे कम बारिश हुई है। जिले में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.