Banka News: जिले के शून्य आबादी वाले 409 गांवों की टटोली जाएगी नब्ज
बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में 2027 की प्रस्तावित जनगणना और पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज शून्य आबादी वाले यानी बेचिरागी गांवों की वास्तविक तस्वीर सामने लाने की कवायद शुरू होगी। इसके लिए बांका के 409 बेचिरागी गांवों का सत्यापन किया जाएगा। वर्ष 2011 की जनगणना में जिले के 2111 राजस्व गांवों में से 409 गांवों की आबादी शून्य दर्ज की गई थी। अब इन गांवों का नए सिरे से सत्यापन कराया जाएगा। प्रशासन यह पता लगाएगा कि जिन गांवों को सरकारी आंकड़ों में आबादीविहीन बताया गया है, वहां वास्तव में कोई परिवार रह रहा है या नहीं। साथ ही, इन गांवों के नाम पर मतदाता सूची में किसी मतदाता का नाम दर्ज है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर होने वाली इस प्रक्रिया में जनगणना, राजस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.