Banka News: जिले के पहाडी व पठारी इलाकों में भी होगा मछली पालन
बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में अब मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाडी व पठारी इलाकों में भी मछली का उत्पादन होगा। इसके लिए पहाडों व पठारों की तराई में तालाब विकसित किए जाएंगे। खास यह भी कि मत्स्य पालकों को गर्मी के मौसम में तालाब सूखने की चिंता नहीं रहेगी और महंगे डीजल व बिजली बिल से भी मुक्ति मिलेगी। इसको लेकर सरकार ने पठारी क्षेत्र में तालाब निर्माण योजना की शुरूआत की है। अब यहां पहाडों की तलहटी में तालाब खोदे जाएंगे। यही नहीं तालाब निर्माण के साथ उसमें पानी भरने के लिए बोरिंग एवं सोलर ऊर्जा (सूरज की रोशनी) से चलने वाले मोटर की भी सुविधा रहेगी। हालांकि, विशेष योजना का लाभ सिर्फ अत्यंत पिछडा वर्ग के किसानों को ही मिलेगा। फिलहाल जिले को ऐसे 10 तालाब विकसित करने का लक्ष्य दिया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.