बांका, सितम्बर 15 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में सोमवार को आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। एक ही दिन गणेश चतुर्थी, हरितालिका तीज और चरचंदा का पर्व होने से शहर से लेकर गांव तक माहौल भक्तिमय बना रहा। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही, जबकि शाम होते-होते पूजा पंडालों और घरों में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: भगवान शिव-पार्वती के साथ श्री गणेश की पूजा अर्चनागणेश चतुर्थी उत्सव जहां तीनों पर्वों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस दौरान गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों में आकर्षक पूजा पंडाल सजाए गए। विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। साथ ही गणपति महाराज के जयकारों से आसपास का वातावरण गूंजता रहा। ...