Banka News: जिलेभर में गरज के साथ मूसलाधार वर्षा ने विगत 3 दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से दिलाई लोगों को राहत
बांका, अगस्त 22 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में पिछले तीन दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार की देर शाम गरज के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। दिनभर तेज उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। जहां बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। इसके बावजूद बारिश नहीं होने से दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। वहीं घरों और कार्यालयों में पंखे व कूलर चलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। जब्कि शाम के समय अचानक बादल घिर आए और कुछ ही देर में गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.