बांका, अक्टूबर 14 -- न्यायिक व्यवस्था और पीड़ित प्रतिकर पर चर्चा Banka News: बांका, एक संवाददाता। बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायिक आधारभूत संरचना के विकास, न्यायालयों में गवाहों की समय पर उपस्थिति, आरोप-पत्र समर्पित करने में होने वाले विलंब तथा पीड़ितों को मुआवजा प्रदान करने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान न्यायालय परिसर एवं न्यायिक पदाधिकारियों के आवासीय परिसर के निर्माण हेतु 10 एकड़ भूमि चिह्नित किए जाने की जानकारी दी गई। इस संबंध में न्यायिक आधारभूत संरचना के विकास एवं न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अनुसंधानकर्ताओं के समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण गवाही की प्रक्रिया मे...