Banka News: जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर चान्दन की ग्रामीण सड़कों की जांच शुरू
बांका, अक्टूबर 30 -- Banka News: चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर चान्दन प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग की विभिन्न सड़क योजनाओं की जांच की जाएगी। इसको लेकर समाहरणालय, बांका की गोपनीय शाखा से आदेश जारी किया गया है। सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 4515-01-907/2026-1145 (अनुश्रवण), दिनांक 22 अक्टूबर 2026 से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले के ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन सड़कों की स्थिति का आकलन करने, आवश्यक कार्रवाई करने तथा सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जांच की जा रही है। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल-02, बांका के पत्रांक 2299, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 के माध्यम से सड़कों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराई गई है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.