बांका, अक्टूबर 4 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता नयागांव स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में शनिवार को जिउतिया पर्व के अवसर पर सामूहिक पूजा-अर्चना हुई। सैकड़ों व्रतियों ने डलिया भरकर विधि-विधान से पूजा की और संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ पूजा संपन्न की। आयोजन को सफल बनाने में शशि कुमार शेखर, योगेंद्र भगत, राजकुमार मंडल, प्रकाश मंडल, पंचायत समिति सदस्य कुंदन भगत सहित मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों व सहयोगियों की सक्रिय भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: पंचदेवरी में जिउतिया पर्व पर माताओं ने किया जीवित्पुत्रिका व्रत यह भी पढ़ें- भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा से मनाया जितिया पर्व यह भी पढ़ें- Bokaro News: संतान की दीर्घाय...