बांका, जुलाई 28 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के बादशाहगंज गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में हुई मारपीट में ससुर बहू जख्मी हो गए। घायल बुजुर्ग बिनो हरिजन ने बताया कि उनका पुत्र प्रकाश हरिजन जबरन उनके हिस्से की जमीन में भी हिस्सा मांग रहा था, उन्होंने इसका विरोध किया तो पुत्र ने अपनी पत्नी एवं पोते के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी जिसमें वह जख्मी हो गए। इधर उनकी पुत्रवधू सविता देवी ने बताया कि उनके पति अपने पिता से पैतृक संपत्ति के बंटवारे की मांग कर रहे थे। लेकिन ससुर बंटवारे को तैयार नहीं हुए तथा इसी बात पर उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी जिसमें वह जख्मी हो गईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...