बांका, जुलाई 25 -- Banka News: बाराहाट (बांका), निज प्रतिनिधि। बाराहाट थाना क्षेत्र के जेठौर ककरिया गांव में गुरुवार देर रात पुराने जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही बाराहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने वरीय अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ बौंसी इंद्रजीत बैठा, सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार तथा बाराहाट, रजौन, बौंसी, धोरैया, पंजवारा समेत कई थानों की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने घटनास्थल से एक कट्टा और एक खोखा बरामद किया है। ...