Banka News: छोटी कन्याओं ने पूजा गुढ़वा गुड़िया, दिखा उत्साह
बांका, नवम्बर 28 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। बुढ़िया नवान्न के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र में एक अनूठी और मनमोहक परंपरा देखने को मिली। इस विशेष दिन पर, घरों में छोटी कन्याओं ने पारंपरिक तरीके से 'गुढ़वा गुड़िया' की पूजा-अर्चना की। यह त्योहार नई फसल के आगमन और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार,इस पर्व के दौरान छोटी लड़कियों द्वारा मिट्टी या कपड़े से बनी 'गुढ़वा गुड़िया' की पूजा करना शुभ माना जाता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और अन्न की कमी न हो। सुबह से ही,घरों में उत्साह का माहौल था। छोटी बच्चियां पारंपरिक परिधानों में सजकर, अपने-अपने हाथों से सजाई गई गुड़ियों को एक छोटी चौकी पर स्थापित कर रही थीं। पूजा के दौरान गुड़ियों को गुड़, नए अनाज के पकवान और मिठाईयां अर्पित की गईं। परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.