Banka News: छिनतई मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
बांका, अक्टूबर 27 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि कटोरिया थाना क्षेत्र में छिनतई के मामले में पुलिस ने रविवार रात जमुआ मोड़ के समीप से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी आनंदपुर थाना क्षेत्र के जोगताहा गांव निवासी केतु यादव का पुत्र परमेश्वर यादव बताया गया है। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, गत 13 सितंबर की रात थाना क्षेत्र के जोगमारन मोड़ के पास तीन-चार बदमाशों ने कठौन गांव निवासी नरसिंह यादव और उसके साथी से दो मोबाइल और पांच हजार रुपये छीन लिए थे। मामले की जांच के दौरान परमेश्वर यादव का नाम सामने आया था। इधर, रविवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह जमुआ मोड़ के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.