Banka News: छह महीने बाद भी नहीं सुलझी ज्वेलरी दुकान चोरी की गुत्थी, डीआईजी से लगाई गुहार
बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: बाराहाट, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयहाट में ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उद्भेदन नहीं होने से दुकानदार ने अब वरीय पुलिस पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
दुकानदार की शिकायत खड़हारा निवासी ज्वेलरी दुकानदार लखनदेव साह ने पूर्वी प्रक्षेत्र, भागलपुर के आरक्षी उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) को आवेदन देकर मामले की जांच कर चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 की सुबह वह रोज की तरह अपनी ज्वेलरी दुकान खोलने पहुंचा था। दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर गल्ले और लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। आवेदन में करीब तीन किलो चांदी, मरम्मत के लिए ग्राहकों द्वारा दिए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.