Banka News: छठ पर्व समाप्त होते ही मांस-मछली की दुकानों में उमड़ी भीड़
बांका, नवम्बर 17 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। छठ पर्व समाप्त होते ही मांस-मछली व मुर्गा का बाजार एक बार फिर गुलजार हो गया। दीपावली के पहले से ही अधिकांश घरों में मांस-मछली व मुर्गा खाना बंद हो जाता है। यहां तक कि लहसुन,प्याज भी खाना बंद कर दिया जाता है।लेकिन जैसे ही उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दान करने के बाद छठ पर्व समाप्त होते ही बाजार क्षेत्र के विभिन्न मीट,मछली व चिकन की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरु हो गई थी। पर्व के समापन के साथ ही पंंजवारा बाजार व हाट में मांस-मछली की दुकानों पर सोमवार को खरीदारों की काफी भीड़ देखी गई,जो देर शाम तक लगी रही। बाजार में ग्राहकों की भीड़ देखते हुए इसके रेट में भी काफी उछाल देखा गया। मांस-मछली के दुकानदारों ने भी इसकी तैयारी पहले से ही कर रखी थी। काफी मात्रा में स्टॉक मंगा कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.