बांका, जुलाई 18 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय, बांका में शनिवार, 18 जुलाई को एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन के लिए स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्य भूषण आर्य सुबह 10 बजे मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर में करेंगे। स्पेशल लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर एनआई एक्ट से जुड़े लंबित मामलों को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को पूर्व में ही नोटिस भेजा जा चुका है। इन मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निष्पादन के लिए एक विशेष बेंच का गठन किया गया है, जिसके पीठासीन पदाधिकारी एसीजेएम तृतीय श्री अविनाश कुमार होंगे। यह भी पढ़ें- कैमूर में आज विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका के सचिव ने एनआई एक्ट से जुड़े सभी लं...