बांका, अक्टूबर 8 -- खेत में करंट की चपेट में आए किसान Banka News: बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के चित्रसेन गांव के दक्षिणी बहियार में गिरे हुए विद्युत धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से किसान भैरो यादव(65) की मौके पर मौत हो गई। घटना बुधवार के शाम चार बजे की है। गुरुवार की सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। इस घटना से परिवार और गांव में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार चित्रसेन गांव के दक्षिणी बहियार में सिंचाई मोटर चलाने के लिए किसी किसान द्वारा नंगा तार खींचा गया था। जिसमें विद्युत धारा प्रवाहित हो रहा था। बुधवार को अपराह्न तीन बजे तेज़ हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद चार बजे शाम में मृतक भैरो यादव घर में बिना किसी को बताए अपना ...