बांका, जुलाई 18 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन प्रखंड के बीईओ सुरेश ठाकुर के लगभग दो सप्ताह पूर्व सेवानिवृत्त होने के बाद जिलाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर बीपीआरओ अवनीश कुमार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद बीपीआरओ सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवनीश कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा, ताकि शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार के साथ-साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा मध्याह्न भोजन योजना के स...