Banka News: चातुर्मास व गुरु वृद्ध होने से मांगलिक कार्यों पर चार माह का लगा विराम
बांका, जुलाई 16 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। अधिक मास समाप्त होने के बाद 16 जून से शुरू हुए मांगलिक कार्यों का दौर अब थम गया है। रविवार को इस सीजन का अंतिम विवाह लग्न संपन्न होने के साथ ही सोमवार से शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन समेत अन्य सभी शुभ कार्यों पर विराम लग गया है। गुरु के वृद्ध होने तथा 25 जुलाई से शुरू हो रहे चातुर्मास के कारण अगले चार माह तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होगा। अब 20 नवंबर को तुलसी विवाह के बाद पुनः शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। ज्योतिषाचार्य आचार्य भवेश चौबे ने बताया कि 12 जुलाई इस सीजन का अंतिम मांगलिक दिन था। इसके बाद गुरु के वृद्ध होने से 24 जुलाई तक शुभ मुहूर्त नहीं हैं। वहीं 25 जुलाई से चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा, जो 19 नवंबर तक रहेगा। इस अवधि में सनातन परंपरा के अनुसार विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.