बांका, अक्टूबर 25 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता बौंसी थाना क्षेत्र के कुड़रो गांव में लेनदेन के विवाद में कुलदेव दास पर चाकू से हमला कर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में कार्तिक दास, राकेश दास और नेबू दास शामिल हैं। शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।मामले में घायल के पिता पैरु दास ने बौंसी थाना में आवेदन देकर चार लोगों के खिलाफ मारपीट और चाकू से हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...