Banka News: चक्रवाती तूफान अर्णव का असर, सुबह के बाद शाम में भी झमाझम बारिश
बांका, अक्टूबर 30 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में गुरुवार को चक्रवाती तूफान अर्णव का असर सुबह से लेकर शाम तक देखने को मिला। जहां दिनभर आसमान में काले बादलों का डेरा रहा और सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। वहीं सुबह के बाद शाम में भी बारिश होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। शाम की झमाझम बारिश ने जहां वातावरण में ठंडक घोल दी, वहीं लोगों को उमस से भी राहत महसूस हुई। मौसम में आए इस बदलाव का असर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दिखाई दिया। बीच-बीच में मौसम का मिजाज बारिश के अनुकूल होता रहा और शाम होते-होते कई इलाकों में बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। जबकि बारिश के कारण तापमान में गिरावट का एहसास हुआ और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.